यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत आज जन भवन, लखनऊ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता साइकिल रैली निकाली गई। रैली को जन भवन से विशेष कार्यकारी श्री राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे ने हरी झंडी दिखाकर प्राथमिक विद्यालय, नरही, लखनऊ के लिए रवाना किया।
स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देते हुए अधिकारी एवं कर्मचारी साइकिल रैली के माध्यम से प्राथमिक विद्यालय, नरही पहुँचे, जहाँ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की गई तथा विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने तथा नियमित रूप से मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, विद्यार्थियों को अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।