यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उत्तरकाशी में प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचारों को सुनने के साथ ही उपस्थित जनता को संबोधित किया।
इस दौरान सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन करने के साथ ही काशी विश्वनाथ-श्री शक्ति माता कॉरिडोर के निर्माण और उत्तरकाशी स्थित स्वास्थ्य केंद्र का नाम पूर्व विधायक स्व.गोपाल सिंह रावत जी के नाम पर रखने की भी घोषणा की।
राष्ट्रसेवा को अपना मानकर निरंतर जनकल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की यह यशस्वी एवं प्रेरणादायी यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प की अद्भुत मिसाल है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी नई पहचान बनाई है और करोड़ों देशवासी आज विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं
इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान दुर्गेश्वर लाल जिलाध्यक्ष भाजपा श्री नागेंद्र सिंह चौहान जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।