ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 20 अस्थायी अवैध निर्माण हटाए गए

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर में सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 को नगर निगम के जोन-5 क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थल पर किए गए अस्थायी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 09 ठेले, 03 गुमटी और 08 काउंटर सहित कुल 20 अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही संबंधित अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।

*अधिकारियों एवं प्रवर्तन दल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई*
यह अभियान जोनल अधिकारी, जोन-5 श्री विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान कर अधीक्षक श्री सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्रीमती प्रीती यादव, राजस्व निरीक्षक श्री विवेक मिश्रा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुभाष चौधरी सहित प्रवर्तन दल (296) और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *