सेंट जोसेफ स्कूल में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ का भावपूर्ण नाट्य मंचन, पीएम मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का हुआ चित्रण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को लखनऊ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी मुख्य अतिथि एवं विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंगों पर आधारित भावपूर्ण नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनके सार्वजनिक जीवन की यात्रा, संघर्ष, सेवा भाव, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को जीवंत रूप में दर्शाया गया।

नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को रेखांकित करते हुए जनसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प को प्रस्तुत किया गया। मंचन में सेवा को साधना मानने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के विचार को प्रमुखता से दर्शाया गया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक हैं। उनका जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान, जनकल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। ‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जीवन के उन प्रेरणादायी प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो हमें सेवा को अपना संकल्प बनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री जी की जनसेवा की यात्रा और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करे।

‘नमो सेवा–अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को दर्शकों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नाट्य मंचन का अवलोकन किया।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि इस अवसर महामंत्री सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, रजनीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी, दयाशंकर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *