यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में आज हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक एवं भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों और पार्षदगण के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, मतदाताओं से संपर्क और निर्वाचन से संबंधित जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर विचार-विमर्श हुआ।
**उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा** कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी उन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों और पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण है तथा सभी को आपसी तालमेल के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहिए।
**भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा** कि आगामी निर्वाचन को लेकर महानगर संगठन पूरी गंभीरता से तैयारियों में जुटा है। सभी मंडल अध्यक्षों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करना है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से संपर्क, बूथ स्तर पर समुचित तैयारी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल के माध्यम से निर्वाचन से जुड़ी जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा।
बैठक उपनेता मुन्ना मिश्रा, विनायक पाण्डेय, राजेश चौधरी, महेंद्र राजपूत, आनन्द पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष एवं पार्षदगण उपस्थित रहें।