यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
समाजवादी पार्टी के बदायूं से सांसद श्री आदित्य यादव ने कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के उजारनाथ में नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव और स्व. रामायन यादव के मूर्ति का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन स्व0 रामायन यादव के पुत्र कमांडो मुलायम यादव ने किया इस अवसर पर सांसद श्री आदित्य यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह से जनता ने समाजवादी पार्टी पर विश्वास जताकर सपा को देश की तीसरी बड़ी पार्टी होने का गौरव दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जिम्मेदारियों को काफी बढ़ा दिया है। देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दूरगामी सोच सपा सरकार में ही सम्भव है, जनता श्री अखिलेश यादव को 2027 में प्रदेश का सीएम बनाने का मन बना चुकी है।
श्री आदित्य यादव ने देश और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता भय, भ्रष्टाचार और मंहगाई से त्रस्त है। स्कूलों को बंद कर शिक्षा को लचर बना दिया गया है। देश और प्रदेश में एसआईआर के नाम पर लाखों लोगों का नाम काटा जा रहा है। प्रत्येक नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे। इसके लिए जागरुक रहना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने खाद के दामो में बेतहाशा बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया, बिजली का बिल चौगुना कर स्मार्ट मीटर लगाकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है! इन्होंने तो प्रभु श्रीराम के मंदिर से भी चंदा चोरी कर भगवान को भी नही छोड़ा।
श्री यादव ने कहा कि सभी जाति धर्म के लोग आशा भारी निगाहों से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव जी को देख रहे है उन्होंने जनपद के सभी नेता गणों से अपील किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसको भी टिकट दे सभी लोग एकजुट हो कर उम्मीदवार जो जिताने का काम करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री उगम कुशवाहा और संचालन मबुल्लाह राही ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री श्री राधेश्याम सिंह, जिलाध्यक्ष श्री रामअवध यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी,पूर्व मंत्री डा० पीके राय, एसआईआर प्रभारी श्री ओपी यादव, पूर्व प्रमुख हसमुद्दीन अंसारी, पूर्व प्रमुख श्री संजय गुप्ता, पूर्व प्रमुख श्री राम अवध यादव, कलामुद्दीन सिद्दीकी, श्री सन्तोष तिवारी,श्री विपिन सिंह, श्री राजन शुक्ला,डा राजेश्वर सिंह,श्री चन्द्रत यादव, श्री विजय यादव विधानसभा अध्यक्ष फाजिलनगर,श्री विजेन्द्र पाल यादव, पूर्व प्रत्याशी पडरौना, श्री विक्रमा यादव ,पूर्व प्रत्याशी,श्री अवधनाथ ठकुराई, श्री रणविजय सिंह पूर्व प्रत्याशी हाटा,श्री राजेश प्रताप राव,श्री रामानन्द सिंह अध्यक्ष नगर पालिका हाटा,श्री विरेन्द्र सैथवार,श्री राजेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना पूर्व जिलाध्यक्ष, श्री देवेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा, श्री आजम अंसारी जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, श्री बासीन्दर जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, श्री राजकिशोर जायसवाल, अध्यक्ष व्यापार सभा, श्री एनुल हक जिला महासचिव, श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह जिलाउपाध्यक्ष, श्री कैसर जमाल टीटू जिला उपाध्यक्ष, श्री धर्मेन्द्र सोलंकी प्रदेश अध्यक्ष संस्कृतिक प्रकोष्ठ, श्री अजय गिरी, श्री रविन्द्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्री चन्द्र प्रकाश यादव जिला उपाध्यक्ष, श्री विजय प्रताप कुशवाहा पूर्व प्रत्याशी खड्डा, श्रीमती काजल यादव राष्ट्रीय सचिव महिला सभा,श्री अमरेश यादव जिला पंचायत सदस्य, रामसूचित कुशवाहा, मुरारी कुशवाहा, संतोष सिंह उर्फ खोखा बाबू, विनोद यादव व्यापार मण्डल अध्यक्ष, श्री पप्पू सिंह,रामअवध राजभर, केशव यादव, बाबू सिंह यादव,श्री राजेश सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विवेक रंजन यादव,लल्लन यादव, संतोष यदुवंशी, नियामत अली, रणत यादव, अमरेश यादव, जिला सचिव राजेन्द्र यादव, आरिफ अंसारी, आजाद खान, मुसिम खान, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विनीत शर्मा, श्री नन्दू गुप्ता, अकबर अंसारी जिला उपाध्यक्ष, कन्हैया कुशवाहा, श्री बिक्रमा आर्य, श्री उमा यादव, लखिचन्द यादव, डॉ. इरफान सदस्य जिला पंचायत, मुस्ताक अंसारी, वकील सिद्दीकी, युवा सपा नेता हैदर अंसारी आदि नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।