यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने शुक्रवार को पुलिस लाइन छेरत में परेड का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को बेहतर टर्नआउट एवं अनुशासन में रहने के लिए निर्देशित किया।इसके अलावा उन्होंने सरकारी वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरणों को सदैव क्रियाशील स्थिति में रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए और छेरत पुलिस लाइन में निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।वहीं परेड के उपरान्त पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में सम्बन्धित पुलिस कर्मियों का अर्दली रूम देखा गया तथा समस्त गारद रजिस्टरों को चेक करते हुए इनकी सुरक्षा के संबंध में सभी कमांडरों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए