यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र की कार्यकारिणी में श्रीमती कविता करमचंदानी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।कविता करमचंदानी को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने को संगठन के प्रति उनके समर्पण और नेतृत्व के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति से पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशी जाहिर की और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।इस अवसर पर शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि कविता करमचंदानी संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी