यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ महानगर के समना पाड़ा में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आयोजित श्रीकृष्ण लीला के शुभारंभ के कार्यक्रम में मेयर प्रशांत सिंघल ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने क्षेत्र में मंदिर एवं तीन मंजिला धर्मशाला का निर्माण कराने के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़कर उनके भविष्य के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में मेयर प्रशांत सिंघल ने श्रीकृष्ण लीला का विधिवत शुभारंभ किया।उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का स्मरण करते हुए धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति,संस्कारों और नैतिक मूल्यों के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं समाज को धर्म,सत्य,सदाचार और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।आपको बता दें कि मेयर प्रशांत सिंघल की ओर से मंदिर एवं तीन मंजिला धर्मशाला के निर्माण की घोषणा को क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। धर्मशाला बनने से क्षेत्र में आयोजित होने वाले धार्मिक,सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं कंप्यूटर सेंटर की स्थापना से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक सीखने और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।धार्मिक आस्था के साथ शिक्षा को प्राथमिकता देने की यह पहल क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण है।मंदिर,तीन मंजिला धर्मशाला और कंप्यूटर सेंटर की घोषणाओं के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक सुविधाओं के विस्तार, सामाजिक सहयोग और शैक्षिक विकास को एक साथ आगे बढ़ाने का संकल्प सामने आया।इस कार्यक्रम में राधेश्याम,राहुल देव, शरद चौहान,कैलाश चौहान,श्याम सिंह,राकेश चौहान,महेश भोले, रौनक बाबू एवं इंदल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को श्रीकृष्ण लीला के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं