यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
कोंच दीपावली पर्व से पहले जनपद जालौन समेत समूचे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों खासकर छोटे दुकानदारों के यहां निरीक्षण कर सैंपलिंग की कार्रवाई के नाम पर दुकानदारों के ऊपर अनुचित दबाव बनाकर आर्थिक मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए सपा व्यापार सभा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सपा व्यापार सभा ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सभासद मनोज इकड़या ने कहा है कि सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों और दुकानदारों का हो रहा उत्पीड़न बंद किया जाए।
सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष/सभासद मनोज कुमार इकड़या की अगुवाई में सोमवार को एसडीएम अनीता देवी व सीओ परमेश्वर प्रसाद को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि महापर्व दीपावली से एन पहले समूचे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी छोटे और फुटकर दुकानदारों के यहां निरीक्षण कर सैंपलिंग की कार्रवाई के नाम पर आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न करने पर तुले हुए हैं। दुकानों के निरीक्षण और सैंपलिंग के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पारदर्शी रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि पर्व के दौरान छोटे एवं फुटकर दुकानों पर अनावश्यक रूप से निरीक्षण करने और दुकानदारों के आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा व्यापार सभा का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा कानूनों का विरोध करना नहीं है बल्कि निरीक्षण की कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो ताकि छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा की जा सके। इस मौके पर सभासद रघुवीर कुशवाहा, लकी दुवे, रामशरण कुशवाहा, प्रेमनारायण राठौर, सरताज आदि मौजूद रहे