यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर शहरभर में चला विशेष अभियान, बाजारों, प्रमुख मार्गों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर रहा जोर
लखनऊ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ द्वारा गुरुवार, 05 नवंबर 2026 को सभी आठ जोनों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, आवासीय कॉलोनियों, मोहल्लों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई कराई गई। सफाई कर्मचारियों की टीमों ने झाड़ू लगाने, कूड़ा उठान, नालियों एवं नालों की सफाई और शिल्ट हटाने का कार्य किया।
*प्रमुख बाजारों और मार्गों से लेकर आवासीय क्षेत्रों तक सफाई*
जोन-1 में शहर के प्रमुख व्यावसायिक और सार्वजनिक क्षेत्रों को अभियान में शामिल किया गया। हजरतगंज, अमीनाबाद, कैसरबाग, नजीराबाद, फतेहगंज गल्ला मंडी रोड, सुभाष मार्ग, जगत नारायण रोड, नवीउल्लाह रोड, गंगा प्रसाद स्ट्रीट रोड, पार्क रोड, कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य रोड, सुल्तानपुर रोड, कैंट रोड, एपी सेन रोड, रिसालदार पार्क, बालू अड्डा, लक्ष्मण मेला मैदान, जियामऊ बंधा, जय प्रकाश नगर, प्रेम नगर, माथुर कंपाउंड और आसपास की गलियों में सफाई कार्य कराया गया। इसके साथ ही शीश बैंक कॉलोनी, बारादरी रोड, ख्यालीगंज, बेलदारी लेन और अन्य चिह्नित स्थानों पर भी सफाई कराई गई।
जोन-2 में लेबर कॉलोनी के डबल पार्क के पास और कोठारी बंधु कॉलोनी, कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड के जीवन हॉस्पिटल के पास, राजाजीपुरम और टैक्सी स्टैंड तथा ऐशबाग की पीली कॉलोनी और पुरानी लेबर कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों में सड़क किनारे जमा कूड़े को हटाने और आसपास की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का कार्य किया गया। अभियान के दौरान सफाई कार्यों की पहले और बाद की तस्वीरों के माध्यम से मॉनिटरिंग भी की गई।
*फैजुल्लागंज, अलीगंज और जानकीपुरम में सफाई पर जोर*
जोन-3 में डालिगंज-निराला नगर के मोहसिनगंज, कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड के राजाजीपुरम, लाला लाजपत राय वार्ड के सेक्टर-एम अलीगंज, मनकामेश्वर मंदिर वार्ड के मुकारीम नगर, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड के कटरा, महानगर की नगर निगम कॉलोनी बंधे के सामने और विवेकानन्दपुरी की पीली कॉलोनी में सफाई कराई गई।
इसके अतिरिक्त जानकीपुरम तृतीय के आधारखेड़ा, अलीगंज के सेक्टर-एन अलीगंज, त्रिवेणी नगर के पतौरागंज तथा फैजुल्लागंज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। फैजुल्लागंज प्रथम के हरिओम नगर प्रथम, फैजुल्लागंज द्वितीय के यश नगर, फैजुल्लागंज तृतीय के ताड़ीखाना और फैजुल्लागंज चतुर्थ के गाजीपुर बलराम में भी सफाई कर्मचारियों ने कार्य किया। अयोध्यादास प्रथम के महागंज, अयोध्यादास द्वितीय के इन्द्राकुंज, जानकीपुरम प्रथम के सरस्वतीपुरम, जानकीपुरम द्वितीय के छुईयापुरवा गांव और कदम रसूल वार्ड के भाऊ टोला में भी कूड़ा उठान एवं सफाई कराई गई।
*गोमती नगर और चिनहट के विभिन्न खंडों में चला अभियान*
जोन-4 में राजीव गांधी प्रथम वार्ड के विवेक खंड, विनय खंड, विजय खंड, विराट खंड और विनीत खंड-6 में सफाई कराई गई। चिनहट द्वितीय वार्ड के विभूति खंड, विक्रांत खंड, विशेष खंड, विजयंत खंड, विभव खंड, विनम्र खंड, वास्तु खंड और विकल्प खंड में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
वहीं राजीव गांधी द्वितीय वार्ड के विराम खंड-1 से 5 तथा विनय खंड-2, 3 और 4 में सफाई कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाने और सफाई कार्य कराया गया। गोमती नगर और चिनहट के इन आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।
*आलमबाग, चारबाग और सिंगार नगर में सफाई*
जोन-5 में आलमबाग रोड, चारबाग मुख्य मार्ग, जेल रोड, चन्दर नगर, आजाद नगर, आशुतोष नगर, इन्द्रलोक कॉलोनी, इन्द्रपुरी कॉलोनी, बड़ा बरहा, सिंगार नगर, ऋषि नगर, श्याम नगर, भीम नगर, विष्णुलोक कॉलोनी, तपोवन नगर, हनुमान पुरी, पण्डित खेड़ा और गोपाल पुरी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बन्धुआ तालाब के आसपास भी सफाई कराई गई। प्रमुख मार्गों के साथ आवासीय क्षेत्रों में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था पर जोर दिया गया।
*पुराने लखनऊ के मोहल्लों में नाली सफाई और शिल्ट उठान*
जोन-6 में आचार्य नरेंद्र देव वार्ड के अब्दुल अजीज रोड, हुसैनाबाद के अलमास रोड, दौलतगंज के काशी विहार, मल्लाही टोला-2 के प्रोफेसर कॉलोनी, मल्लाही टोला-1 के शांति नगर, बालागंज के जल निगम रोड और लालजी रोंडन के जेठा रोड पर सफाई कराई गई।
इसी क्रम में केएमपी-2 के अलमास बाग, केएमपी-1 के बरौरा हुसैन बाड़ी, गढ़ी पीर खां के पारस लॉन, अम्बरगंज के वजीर बाग, कल्बे आबिद के कश्मीरी मोहल्ला रोड और कश्मीरी मोहल्ला के नूर बाड़ी में भी सफाई अभियान चलाया गया।
भवानीगंज के दीनदयाल रोड बालदा, शीतला देवी के एलडीए पार्ट-2, आलमनगर के पारा रोड एवं देवपुर पारा रोड, शादतगंज के नवीन नगर, चौक के गोल दरवाजा सराफा, हैदरगंज प्रथम के लकड़ मंडी, हैदरगंज द्वितीय के प्रभातपुरम, हैदरगंज तृतीय के हंस नगर और कल्याण सिंह वार्ड के सदरौना में भी नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और शिल्ट हटाने का कार्य कराया गया।
*इस्माइलगंज, तकरोही और इंदिरा प्रियदर्शिनी क्षेत्र में सफाई*
जोन-7 में लाल बहादुर शास्त्री प्रथम वार्ड के बी-ब्लॉक कॉलोनी, मतादीन वाल्मीकि चौक से बंधे तक और लवकुश नगर-सी में सफाई कराई गई। इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के चांदन मेन रोड, ओंकार पुरम और सरन बिहार कॉलोनी में भी सफाई कार्य किया गया।
इसके अलावा इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के गणेशपुर गांव और गणेशपुर सांस्कृतिक परिसर, बाबू जगजीवन राम वार्ड के सेक्टर-14 अवंतिपुरम गांव, शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड की बुद्ध विहार कॉलोनी तकरोही, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड के रैन बसेरे के मोड़ और बी-1971 वाली गली में सफाई कराई गई। शंकरपुरवा प्रथम वार्ड में नाली सफाई, इस्माइलगंज प्रथम वार्ड के हरिहर नगर तथा इंदिरा नगर वार्ड के इस्माइलगंज गांव में भी अभियान चलाया गया। इस जोन में किए गए कार्यों की स्थलवार तस्वीरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई।
*आशियाना, एल्डिको और साउथ सिटी में भी चला अभियान*
जोन-8 में विद्यावती प्रथम वार्ड के सेक्टर-ए, विद्यावती द्वितीय के शक्ति चौराहा पावर हाउस और विद्यावती तृतीय के सेक्टर-आई में सफाई कराई गई। राजा बिजली पासी प्रथम वार्ड के अंसल सिटी पार्किंग नंबर-2 और राजा बिजली पासी द्वितीय के मीरानपुर रहिमाबाद में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में इब्राहिमपुर प्रथम के शाहपुर कॉलोनी, इब्राहिमपुर द्वितीय के ईश्वरी खेड़ा सेक्टर-4, खरिका द्वितीय के सेक्टर-6बी एवं 5ई, शारदा नगर द्वितीय के साउथ सिटी, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड की गीता विहार कॉलोनी, हिंद नगर के सेक्टर-सी1 बल्दी खेड़ा, शारदा नगर प्रथम के रश्मिखंड एल्डिको-1 और खरिका प्रथम के सुभानी खेड़ा में सफाई कार्य कराया गया।
*त्योहारों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने पर जोर*
नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के माध्यम से शहर के प्रमुख बाजारों, मार्गों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। अभियान में सड़क और गलियों की सफाई के साथ कूड़ा उठान, नाली एवं नाला सफाई तथा शिल्ट हटाने जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी गई। नगर निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य में जुटीं, ताकि आगामी त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता बनी रहे और नागरिकों को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके।