महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की शुभकामनाएं दीं

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने गुरुवार को नई दिल्ली में देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के मा० सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मा० महापौर ने उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भेंट के दौरान लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रयासों पर भी चर्चा हुई। महापौर ने लखनऊ नगर निगम के विकास कार्यों की प्रगति से उन्हें अवगत कराया तथा उनके मार्गदर्शन एवं सुझाव प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *