लखनऊ विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा करोड़ो की परियोजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण इस पल का क्षेत्र की जनता बनी गवाह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह द्वाराआर.एस. लॉन, मान्यवर कांशीराम आवासीय योजना, सदरौना में आयोजित ‘शिलान्यास एवं लोकार्पण समारोह में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति के बीच अनेक विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को नई गति प्रदान की।
इस अवसर पर ₹10 करोड़ की लागत से मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी, सदरौना के कायाकल्प की परियोजना सहित लविप्रा के ₹67.26 करोड़ की लागत के 107 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कीं तथा महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने हेतु तारा शक्ति सिलाई केंद्रों का लोकार्पण किया। साथ ही मतदाता सूचियों के सत्यापन एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा करने के उद्देश्य से ‘हर घर राजेश्वर’ अभियान’ का शुभारम्भ किया।

सरोजनीनगर में स्थापित हो रहे Amazon एवं Flipkart के बड़े लॉजिस्टिक पार्क और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के माध्यम से क्षेत्र में निरंतर बढ़ते विकास एवं रोजगार के अवसर हमारी विकास यात्रा को नई गति दे रहे हैं। आज की पीढ़ी ने वह दौर नहीं देखा, जब पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भर्तियों में धांधली और पक्षपात की शिकायतें सामने आती थीं। एक ही गांव, परिवार अथवा जाति के लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता मिलने से अनेक प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था। वहीं, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां बिना भेदभाव एवं भ्रष्टाचार के प्रदान की गई हैं। हमारा विश्वास है कि मेहनत और प्रतिभा के बल पर प्रत्येक युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है। अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से भी हमारा आग्रह है कि बच्चों को प्रोत्साहित करें, उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएं और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग करें। हमारे युवा जितना आगे बढ़ेंगे, हमारा समाज और राष्ट्र उतना ही प्रगति करेगा। आज की युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। सरोजनीनगर के लिए अनेक विकास परियोजनाओं की परिकल्पना, पत्राचार एवं स्वीकृतियों की दिशा में कार्य निरंतर जारी है। हमारा संकल्प है कि आने वाले वर्षों में सरोजनीनगर को उत्तर प्रदेश की अग्रणी विधानसभा के रूप में स्थापित किया जाए।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा, लखनऊ श्री विजय मौर्य जी, जिला कार्यालय मंत्री एवं मंडल प्रभारी श्री रविराज लोधी जी, जिला महामंत्री, युवा मोर्चा एवं मंडल प्रभारी श्री शुभम पाल जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह ‘राजू’ जी, ब्लॉक प्रमुख, काकोरी श्रीमती नीतू यादव जी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मोहन लाल पासी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गंगाराम अम्बेडकर जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहनलाल पासी जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री कुंवर राम विलास रावत जी, प्रधान संघ अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार रावत जी, मंडल अध्यक्ष श्री दल बहादुर सिंह जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री शिवबक्श सिंह जी, मंडल महामंत्री श्री सुशील रावत जी, मंडल मंत्री श्री दीप सिंह जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर यादव जी, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती रागिनी कटारिया जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री राम नरेश लोधी जी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री राजेश पटेल जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान जी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह जी, मंडल प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष सुश्री यशोदा देवी जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्री भरत वर्मा जी, बूथ अध्यक्ष श्री पिंटू लोधी जी, बूथ अध्यक्ष श्री दीपू गौतम जी, प्रधान, ईंटगांव श्री भोलेलाल जी, श्री चन्द्र भूषण पाण्डेय जी, श्री सूर्यभान शांडिल्य जी, श्री खुशीराम पाल जी, श्री मोले पाल जी, श्री राजेश सिंह जी, श्री आर.पी. भारद्वाज जी, श्रीमती साधना जग्गी जी, श्रीमती रीना उपाध्याय जी, सुश्री अनीशुन जी, श्री सोनू यादव जी, श्री मिथिलेश सिंह जी, श्री अरुण कुमार मिश्रा जी, श्रीमती शिविता गोयल जी, श्री कीर्ति वर्धन सिंह जी, श्रीमती रश्मि पांडेय जी, श्रीमती श्वेता सिंह जी, डॉ. अखिलेश सिंह जी, डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा जी एवं एलडीए के सहायक अभियंता श्री राहुल कुमार जी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *