नारी शक्ति सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

विशाल संख्या में उपस्थित मातृशक्ति के अभूतपूर्व समर्थन और असीम स्नेह से परिपूर्ण कालाढूंगी (नैनीताल) में आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’ में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्ति को भी सम्मानित किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकारी नौकरियों में जहां एक ओर महिलाओं को 30% क्षैतिज आरक्षण दिया गया है वहीं दूसरी ओर सहकारी समितियों में भी 33% आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। लखपति दीदी योजना से प्रदेश की 3 लाख से अधिक महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं। महालक्ष्मी योजना, ड्रोन दीदी, सोलर सखी और सशक्त बहना उत्सव जैसी विभिन्न योजनाओं से मातृशक्ति को सशक्त किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद अजय सिंह दिनेश आर्य कैबिनेट मंत्री राम सिंह केरा दीवान सिंह बिष्ट, श्रीमती सरिता बिष्ट भाजपा महिला मोर्चा की माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट जी, भाजपा के माननीय जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी समेत सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *