भाजपा लखनऊ महानगर ने आईटी एवं सोशल मीडिया टीम की सूची जारी की

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, अवध क्षेत्र तथा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की सहमति से महानगर आईटी संयोजक उत्तम मिश्रा एवं महानगर सोशल मीडिया संयोजक टी आर जोशी ने नवनियुक्ति सदस्यों की सूची जारी की गई है। संगठनात्मक जिम्मेदारियों के तहत विधानसभा एवं मंडल स्तर पर पदाधिकारियों और सदस्यों का गठन किया है।

महानगर आईटी संयोजक उत्तम मिश्रा ने लखनऊ महानगर की छह विधानसभाओं में प्रत्येक विधानसभा में एक संयोजक एवं दो सह संयोजक तथा भाजपा लखनऊ महानगर के 25 मंडलों में प्रत्येक मंडल में एक संयोजक एवं दो सह संयोजक नियुक्त किए हैं।

वहीं, महानगर सोशल मीडिया संयोजक टी.आर. जोशी ने छह विधानसभाओं में प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक संयोजक, एक सह संयोजक एवं तीन सदस्य नामित किए हैं। इसके साथ ही महानगर के 25 मंडलों में प्रत्येक मंडल में एक संयोजक एवं दो सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

नई टीम के गठन के माध्यम से संगठन के डिजिटल प्रचार-प्रसार, पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा विधानसभा और मंडल स्तर पर आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यों को अधिक सक्रिय और व्यवस्थित बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *