यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
हर माँ अपने बच्चों के जीवन में संस्कार, स्नेह, त्याग और सेवा के ऐसे अमिट मूल्य छोड़ जाती है, जो जीवनभर उनका मार्गदर्शन करते हैं। माँ का आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूँजी होते हैं।
माँ का साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी रिक्तता है, जिसे कोई भी शब्द भर नहीं सकते। संतान के लिए माँ का बिछुड़ना केवल एक अपूरणीय क्षति नहीं, बल्कि जीवनभर महसूस होने वाली एक गहरी पीड़ा है।
आज हरिद्वार में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी, स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ योगी जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।