लोक सभा अध्यक्ष ओ बिरला ने ब्रिक्स ओमन लीडर समिट का किया उद्घाटन एवं समिट को किया संबोधित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित ब्रिक्स ओमन लीडर समिट के उद्घाटन सत्र में विभिन्न देशों से पधारी महिला सांसदों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, उद्यमियों एवं अन्य प्रतिभागियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर वैश्विक परिदृश्य में महिला नेतृत्व की बढ़ती भूमिका, लोकतांत्रिक संस्थाओं में उनकी सहभागिता और साझा चुनौतियों के समाधान में उनके योगदान पर विचार रखे। जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शांति, आतंकवाद और खाद्य सुरक्षा जैसे विषय केवल किसी एक राष्ट्र की चिंता नहीं, बल्कि समूचे विश्व की साझा जिम्मेदारी हैं। इन चुनौतियों के समाधान में महिलाओं का अनुभव, दृष्टि और नेतृत्व नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है।

भारतीय संस्कृति में नारी सृजन, शक्ति और संवेदना की प्रतीक रही है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण और लोकतंत्र की सुदीर्घ यात्रा तक, महिलाओं ने राष्ट्र निर्माण में अमिट योगदान दिया है। आज विज्ञान, शिक्षा, तकनीक, उद्यमिता और शासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में भारतीय महिलाएँ अपनी प्रतिभा से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ा रही हैं। पंचायतों से संसद तक उनकी राजनीतिक सहभागिता को नई शक्ति देने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक महत्वपूर्ण कदम है ओमन इंप्रूवमेंट से ओमन लीड डेवलपमेंट की ओर बढ़ते हुए यह आवश्यक है कि महिलाओं को शिक्षा, तकनीक, वित्तीय संसाधनों और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर प्राप्त हों। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के अनुरूप विभिन्न देशों की महिला नेतृत्वकर्ताओं के बीच संवाद, सहयोग और अनुभवों का आदान-प्रदान एक ऐसे भविष्य की नींव रख सकता है, जहाँ महिलाएँ केवल परिवर्तन की सहभागी नहीं, बल्कि उसकी दिशा निर्धारित करने वाली नेतृत्वकर्ता भी हों।
मुझे विश्वास है कि विभिन्न देशों की महिला नेतृत्वकर्ताओं के बीच यह संवाद सहयोग और साझा संकल्पों को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *