लखनऊ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर उन्हें प्रकाश पर्व की बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री अजीत सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह मध्यांचल प्रभारी, दिलबाग सिंह मंडल अध्यक्ष लखनऊ सहित गुरजीत सिंह, सरदार जितेन्द्र सिंह, सरदार हरदयाल सिंह, सरदार तेजेन्द्र सिंह विर्क, अमरदीप सिंह, दलबाग सिंह ब्लाक अध्यक्ष पलिया, गुरदेव सिंह, नवदीप सिंह, बलविन्दर सिंह, गुर साहब सिंह शामिल रहे।
सिख प्रतिनिधिमंडल ने अपने ज्ञापन में कहा कि जब श्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तभी गन्ना का बकाया भुगतान 24 घंटे के अंदर होगा। आलू की फसल बर्बाद हो रही है, किसानों को उनकी फसल का पूरा उत्पादन लागत मिलना मुश्किल है। धान की कीमत नहीं मिल रही है। वर्तमान सरकार में किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे है। आषा है कि 2027 में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनेगी और किसानों की समस्याओं का समाधान होगा।
भारतीय किसान यूनियन की ओर से श्री अखिलेश यादव को ज्ञापन दिया गया जिसमें नेताजी मुलायम सिंह तथा श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में किसानों, मजदूरों, पिछड़ांे एवं सिख समाज के हित में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के लिए उनका आभार जताया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में सिख समाज की आबादी है। वे ज्यादातर समाजवादी पार्टी के पक्षधर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *