समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा बरेली में पी डी ए पद यात्रा का हुआ आयोजन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

बरेली जनपद के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर श्रद्धा, उत्साह और राजनीतिक संकल्प के साथ जनचेतना पीडीए पदयात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। फरीदपुर स्थित इंटर कॉलेज में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सांसद नीरज मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा का उद्देश्य नेताजी के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन, उनके विचारों, सामाजिक न्याय की लड़ाई और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में जनता के सामने खड़े सवालों को उठाना है। यह पदयात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र और पीडीए की आवाज को मजबूत करने का जनजागरण अभियान है।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र कश्यप महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी पूर्व विधायक विजय पाल सिंह , हरीश लखा सभी का कहना था कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने किसानों को सम्मान, नौजवानों को अवसर और कमजोर वर्गों को राजनीतिक भागीदारी देने का काम किया। आज उन्हीं वर्गों के सामने महंगाई, बेरोजगारी और अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल हैं। यह पदयात्रा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा देने का काम करेगी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव राजकुमार पाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, बृजेंद्र पटेल, प्रमोद यादव एडवोकेट, प्रमोद बिष्ट जितेंद्र मुंडे, रहीस मियां अब्बासी, प्रदीप मौर्य, संजीव यादव दन्नू, पन्ना लाल साहू, हसनैन खां, अमित राज सिंह यादव, राजेश मौर्य, मोहित सक्सेना, अरविंदर सिंह बेदी, विधानसभा अध्यक्ष बलराम यादव, निर्भय सिंह यादव, भद्रासेन गंगवार, चंद्रसेन सागर, इंद्रपाल सागर, केप्टन ब्रजेंद्र माथुर, कल्पना सागर, शालिनी सिंह, जमुना प्रसाद मौर्य, अंशु गंगवार, परवेज यार खां, तनवीर, रामसेवक प्रजापति, डॉ ओमकार पटेल, विशन मौर्य, द्रोण कश्यप, नवीन कश्यप, राजेंद्र पांडे, मुकेश मिश्रा, नरेंद्र यादव, रामदीन यादव, रामसेवक शर्मा, गजेंद्र पटेल, अमरीश यादव, जोगेंद्र पटेल, सत्यवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह लालू, ब्रजेश गौतम, जावेद गद्दी, सौरभ यादव, सुमित यादव, कप्तान यादव, रविंद्र यादव, राजेश यादव, स्वदेश यादव, ओमप्रकाश डायरेक्टर, रिंकू प्रधान, भूदेव, तेजस प्रधान, डब्बू प्रधान, रामनाथ, ओमपाल प्रजापति प्रधान, प्रवीण पाल सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *