राजस्थान कोटा खेल के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा लोक सभा अध्यक्ष ओ बिरला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लोक सभा अध्यक्ष ओ बिरला ने कहाकोटा के खेल इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम एवं विश्वस्तरीय एक्वाटिक सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास लाखों क्रिकेट प्रेमियों और खेल प्रतिभाओं के वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राजस्थान की सतरंगी संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला के अद्भुत संगम के साथ 130 करोड़ की लागत से विकसित होने वाला यह क्रिकेट स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं से सुसज्जित होगा। वहीं, ओलंपिक मानकों के अनुरूप ऑल वेदर स्विमिंग पूल से तैराकी के क्षेत्र में भी हमारी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
लोक सभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि
हमारा संकल्प कोटा-बून्दी को देश के प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है। शहर से लेकर गाँव तक खेल सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं, ताकि संसाधनों का अभाव किसी भी प्रतिभा के सपनों में बाधा न बने। मेरा सपना है कि इसी स्टेडियम में अभ्यास करने वाला कोई युवा भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने, इसी तरणताल में तैराकी सीखने वाली कोई बेटी ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीते और हाड़ौती के किसी छोटे से गाँव से निकला खिलाड़ी विश्व चैंपियन बने।

हमारी माटी की प्रतिभाएँ विश्व पटल पर तिरंगे का मान बढ़ाएँ, इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। समस्त हाड़ौतीवासियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को इस ऐतिहासिक सौगात की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *