संविधान गौरव दिवस के अवसर पर संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति जन-जागरूकता का संकल्प डॉ नीरज सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भागीदार भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए नीरज सिंह

कार्यक्रम में मा० मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री असीम अरुण जी, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री बैजनाथ रावत जी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर श्री रिपु सूदन सिंह जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री दिलीप पटेल जी, प्रदेश मंत्री श्री बसंत त्यागी जी एवं श्री अंकुर शर्मा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प पर विचार साझा किए।
हमारा संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और समावेशी विकास का आधार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *