यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ संविधान गौरव दिवस के अवसर पर कैसरबाग स्थित भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी सहित पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, न्याय, समरसता और वंचित वर्गों के अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा। भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करते हुए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। बाबा साहब के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सत्येंद्र सिंह, महानगर उपाध्यक्ष दीपू शुक्ला, मानवेंद्र सिंह, महानगर मंत्री राजेश चौधरी, अर्चना साहू, मयंक बाजपेई, उत्तम मिश्रा, डेनिश सोनकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।