यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा मतदाता जोड़ो विशेष अभियान के तहत 28, 29 और 30 नवंबर को महिला मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय कैसरबाग में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने की, जिसमें अभियान की रूपरेखा, जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति तय की गई।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि तीन दिवसीय महिला मतदाता जोड़ो विशेष अभियान के तहत महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। अभियान की विशेष जिम्मेदारी महिला मोर्चा को सौंपी गई है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रत्येक बूथ पर 20 महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।
बैठक में महिला मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। महानगर पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रदेश मंत्री स्वाति सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अपूर्वा सिंह, उपाध्यक्ष सीता नेगी, महामंत्री नम्रता सिंह, सुमिता तिवारी, हेमा डोबरियाल, उपाध्यक्ष कंचन मौर्या, ज्योति साहू, सुधा सिंह, महिमा सिंह राठौर, अंजली सिंह, सुनीता राजपूत सहित बड़ी संख्या महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें।