विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शक्ति केंद्र चौपालों में संगठन की मजबूती और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर हुई चर्चा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
– बूथ स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल कराने का किया आह्वान

लखनऊ। पूर्व मंडल-3 एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शक्ति केंद्र चौपालों में मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सहभागिता कर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस क्रम में पूर्व मंडल-3 के वार्ड सेक्टर-सी अंतर्गत शेखुपुरा में बूथ अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार मिश्रा जी के आवास पर शक्ति केंद्र चौपाल आयोजित हुई। इसमें बूथ संख्या 278, 279, 280, 281 एवं 283 के बूथ अध्यक्षों और बीएलए-2 ने सहभागिता की। चौपाल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

वहीं, इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के सेक्टर-ए अंतर्गत इंदिरा नगर सेक्टर-14 स्थित प्राचीन कैलाश धाम मंदिर, पंडित पुरवा में आयोजित चौपाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि वार्ड में अब तक 300 फॉर्म भरने का कार्य पूरा किया जा चुका है।

इसके अतिरिक्त सुग्गामऊ सेक्टर-डी में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल में संगठनात्मक गतिविधियों और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को अभियान से जोड़ने पर चर्चा हुई। सेक्टर-ए के शिवाजी पुरम स्थित पार्क में आयोजित चौपाल में भी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ संवाद कर प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

इसी क्रम में ग्राम जरहरा में आयोजित शक्ति केंद्र चौपाल में बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं पूरी सक्रियता के साथ अभियान में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए घर-घर संपर्क किया जाए। साथ ही संगठन की नीतियों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए।

इन शक्ति केंद्र चौपालों में क्षेत्रीय मंत्री, अवध क्षेत्र श्री रामकुमार वर्मा जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा अवध क्षेत्र श्री मनोज प्रजापति जी, मंडल अध्यक्ष सुश्री रीना चौरसिया जी, मंडल महामंत्री श्री नितिन सिंह पटेल जी, माननीय पार्षद श्री हरिश्चंद्र लोधी जी एवं श्रीमती कल्पना वर्मा जी, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न सेक्टरों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, पार्टी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *