यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में ₹502 करोड़ से अधिक लागत की 104 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर गोरखपुर ट्रेड शो एवं ओडीओसी फेस्ट का उद्घाटन तथा चकभोप आवासीय योजना और गिड़ा की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। साथ ही, आवासीय एवं औद्योगिक भूखंडों के लाभार्थियों को आवंटन-पत्र और नाइलिट स्किल डेवलपमेंट सेंटर से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
गोरखपुर क्षेत्र में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से ₹17,650 करोड़ से अधिक के एम ओ एस का आदान-प्रदान भी हुआ। ये पहल गोरखपुर को औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के एक प्रमुख केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।