यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
वाराणसी अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ इस्कॉन वाराणसी के तत्वावधान में श्रीकृष्ण दिव्य प्राकट्योत्सव अवसर पर दुर्गाकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर प्रांगण में रविवार की रात तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्रों की ओर से प्रस्तुत भक्ति संगीत और नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति पर भक्त मोहित नजर आए
श्रीकृष्ण लीला प्रवचन करते हुए प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अच्युत मोहन दास ने कहा कि परम पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान इस जगत में अपने भक्तों की रक्षा व दुष्टों का संघार करने तथा संपूर्ण विश्व के कल्याणार्थ अवतार लेते हैं। इस अवसर पर श्रीकृष्ण के जीवन चरित्रों व उनकी शिक्षाओं से लोगों में गहरी अंतर्दृष्टि प्रदान करने के उद्देश्य से आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्रों ने “एक शाम का आनंद” कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भक्ति संगीत व मनमोहक जीवंत नृत्यनाटिका का मंचन हुआ जो सभी श्रोताओं के मन को मोह लिया
मंदिर में राधेकृष्ण की प्रतिमा का सुगन्धित फूलों से श्रृंगार व भोग लगाया गया। पूरे मंदिर प्रांगण की मनमोहक सजावट की गई है। इस अवसर पर साक्षी मुरारी दास, रसिक गोविंद दास, मुरारी गुप्त दास, धवल कृष्ण दास, रामकेशव दास, एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष दीपक मधोक, अशोक गुप्ता व संतोष अग्रवाल सहित अनेकों भक्तगण रहे।