यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ। लोकभवन में भाजपा लखनऊ महानगर एवं भाजपा लखनऊ जिला के संयुक्त तत्वावधान में ‘नमो सेवा संकल्प अभियान’ की अनकही कहानियों को केंद्र में रखते हुए विशेष नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, समर्पण, संवेदनशीलता और समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचने वाले सेवा कार्यों की विभिन्न कहानियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
नाट्य मंचन में यह दर्शाया गया कि किस प्रकार समाज के जरूरतमंद, वंचित और विभिन्न परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों तक सेवा कार्यों के माध्यम से सहायता और संवेदना पहुंचती है। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से सेवा भाव को भावनात्मक एवं प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा किआज का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है। कृतज्ञ राष्ट्र आज भारत की आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री अपनी सादगी, अपनी सरलता के लिए और उतने ही दृढ़ कृतज्ञ भाव के साथ कार्य करने वाले स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का स्मरण करते हुए इन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। एक ओर राष्ट्र के नायकों का सम्मान और वहीं दूसरी ओर नए भारत को नेतृत्व प्रदान करने वाले नए भारत के शिल्पी भारत के यस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हेड ऑफ द स्टेट के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष का अनवरत सेवा का एक नया रिकॉर्ड 7 अक्टूबर को बनने जा रहा है। यह 25 वर्ष की बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके ये जो यात्रा है यह भारत की विरासत और विकास के बेहतरीन समन्वय के साथ-साथ लोक कल्याण के लिए बिना भेदभाव के शासन की योजना को समाज के विभिन्न तबकों तक पहुंचाने की एक शानदार और अभिनंदनीय यात्रा है। क्या युवा के जीवन में परिवर्तन करने का अभियान हो? आधी आबादी की गरिमा और गौरव को बढ़ा के उन्हें स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने का कार्यक्रम हो। अन्नदाता किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य हो या फिर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए गरीब के जीवन में भी समृद्धि के एक नए प्रकाश को लाने का समग्रता की दृष्ट से अगर हम देखते हैं तो पिछले 12 वर्ष का प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व का ये नया भारत जहां अपनी एक नई पहचान के साथ नई आभा के साथ दुनिया के सामने आज अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ खड़ा है। जिस भी क्षेत्र में मोदी जी ने हाथ डाला उसमें उस क्षेत्र को एक नई पहचान दिलवाई। 2001 में जब 7 अक्टूबर 2001 को मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ ली। आपने इस नाटक में भी देखा। इस नाट्य श्रृंखला में भी आपने देखा। उस समय का गुजरात भूकंप से पूरी तरीके से अस्त-व्यस्त हो चुका था। बड़ी-बड़ी इमारतें धराशाई हो गई थी। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त था। हर ओर निराशा थी, हताशा थी। ऐसी परिस्थितियों में मोदी जी ने गुजरात का दायित्व संभाला और संभालने के कुछ दौरान कभी गुजरात को संभालते ही कि गुजरात एक भीषण दंगे की चपेट में भी आ गया था। ये दो बड़ी त्रासदियों के बीच उनका चमत्कारिक नेतृत्व गुजरात को देश के सबसे तेज गति से उभरते हुए राज्य के रूप में मोदी जी ने उसे प्रस्तुत किया। गुजरात को एक मॉडल स्टेट के रूप में प्रस्तुत किया। और गुजरात के बाद 2004 से लेकर के 14 के बीच में कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार की भ्रष्टाचार को लेकर के उसकी अराजकता को लेकर के उसकी अकर्मण्यता को लेकर के पूरे देश में जो अविश्वास था, अराजकता थी, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा चरमरा रही थी। दुनिया के अंदर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत बॉटम फाइव में गिना जाने लग गया। फ्रेजाइल फाइव में भारत की गिनती होने लग गई। भारत का कोई सम्मान नहीं बचा था दुनिया में। तब भारत के हर तबके ने क्या गांव हो, क्या गरीब हो, क्या किसान हो, क्या नौजवान हो, क्या महिलाएं हो, क्या शहरी जीवन में पढ़े लिखे नौजवान हो, सब ने एक साथ मिलकर के एक स्वर में प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास किया। उन्हें अपना समर्थन दिया। 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है और आपने देखा होगा 2014 से जो अनवरत यात्रा सेवा की यात्रा नमो यात्रा के रूप में जिसे हम देख सकते हैं नमो सेवा की इस यात्रा में हर कार्य देश के नाम किसी व्यक्ति जाति मत मजहब क्षेत्र भाषा को आधार बना के नहीं 140 करोड़ भारतीयों को आधार बनाकर, भारत की समृद्धि को आधार बनाकर, भारत को गरीब मुक्त बनाने को आधार बनाकर,भारत को सुरक्षित भारत बनाने को लेकर के उन्होंने अपनी इस यात्रा को आगे बढ़ाया। और हर स्कीम का उद्देश्य पहले से स्पष्ट था। अक्सर होता था। स्कीम तो बनती थी लेकिन प्रभावी ढंग से जमीनी धरातल पर नहीं उतर पाती थी। जनधन अकाउंट खोले जा रहे थे। विपक्ष खिल्ली उड़ा रहा था। एक खाली अकाउंट खोल के क्या करेंगे? अब पता लगा ना। एक खाली अकाउंट खोल के मोदी जी ने जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें खाली करवा दी हैं और गरीब के खाते में उस पैसे को सीधे पहुंचाने का काम कर दिया है। जो लोग जनता के पैसे पर डकैती डालते थे तो उनको तो बुरा लगता ही लगता और वे विरोध करेंगे ही करेंगे और यही तो हो रहा है। उन्होंने गरीब का पैसा गरीब तक पहुंचा दिया। जिन लोगों तक कभी आवास नहीं पहुंचा था उन तक आवास पहुंच गया। जिन 12 करोड़ गरीबों के घर में कभी शौचालय नहीं बन पाया था उनके घरों में शौचालय बनवा दिया। जिन गरीबों के घर में कभी उज्जवला योजना का रसोई गैस का कनेक्शन नहीं मिल पाया था उनके घर में वह भी पहुंचा दिया। और जिन गरीबों के लिए उपचार कोसों दूर था उन लोगों को ₹ लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर देकर के प्रतिवर्ष ₹ लाख की स्वास्थ्य बीमा का कवर देकर के उपचार को उनके घर तक सुलभ भी करा दिया। एक निश्चिंतता ला दी। आज हम कह सकते हैं कि हमारे भारत में कोई व्यक्ति भूखों नहीं सो सकता क्योंकि प्रधानमंत्री गरीब कन गरीब अन्न योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने हर गरीब को जीने के लिए न्यूनतम गारंटी के रूप में प्रधानमंत्री मुफ्त अन्न योजना प्रारंभ करके उसको मुफ्त में अनाज की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर में देखें या स्टार्टअप के इकोसिस्टम को लेकर के देखें या मिशन रोजगार को लेकर के देखें। हर क्षेत्र में आज युवा के लिए नईनई स्कीमें आई हैं। वर्ल्ड क्लास इंस्टीटशंस बन रहे हैं। आईआईटी, आईएम, एम्स, ट्रिपल आईटी, एनआईटी, इनकी श्रृंखलाएं खड़ी हुई है। मेडिकल कॉलेजेज बन रहे हैं। इंजीनियरिंग संस्थान बन रहे हैं। भारत के अंदर हजारों की संख्या में जो स्टार्टअप थे आज ढाई लाख से ऊपर स्टार्टअप है। अब हमारा नौजवान केवल नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला सामर्थ्य बन के दुनिया के अंदर अपनी ताकत का एहसास करा रहा है। किसान को उसके बीज को बाजार तक पहुंचाने के साथ-साथ 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ जोड़ने का काम भी मोदी जी ने किया। पहली बार किसान किसी के एजेंडे में आया है तो मोदी जी के एजेंडे में आया है और उसको इसकी सुविधा का लाभ मिला है। वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर हाईवे एक्सप्रेसवे रेलवे मेट्रो एयरपोर्ट 1947 से 2014 तक कोई प्रधानमंत्री दावा क्यों नहीं कर पाया कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा कर सकता है? मोदी जी ने बोला ही नहीं करके भी दिखाया है और करके भी दिखाया है हर क्षेत्र में एक नई यात्रा और इसलिए 7 अक्टूबर का दिन हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा का दिन होना चाहिए क्योंकि 7 अक्टूबर को जिस मजबूती के साथ हम कार्यक्रमों का भागीदार बनेंगे उसका प्रभाव 15 अगस्त 1947 में पड़ेगा जब विकसित भारत की संकल्पना को पूरा होने का भारत का सबसे बड़ा दिन होगा। 15 अगस्त 1947 हर भारत की आकांक्षा का दिन हर भारतीय के भावनाओं का दिन जब एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के रूप में हम भारत को देख पाएंगे। भारत की शानदार यात्रा को देख पाएंगे। और उस शानदार यात्रा की एक लघु झलक भारतेंदु नाट्य अकादमी के माध्यम से इस नाटक श्रृंखला के माध्यम से हमने देखा है।
अवध क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना है। समाज के प्रति संवेदनशीलता और जरूरतमंदों की सहायता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही ऐसे अभियानों का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा कार्यों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सेवा भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण आधार है। कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच किए जा रहे सेवा कार्यों की अनेक ऐसी कहानियां हैं, जो सामान्यतः सामने नहीं आ पातीं। इन्हीं ‘अनकही कहानियों’ को नाट्य मंचन के माध्यम से समाज के सामने लाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ जिला अध्यक्ष विजय मौर्या, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।