अयोध्या फैंसी लाइट चोरी के मामले में आरोपी को भेजा गया जेल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या फैंसी लाइट चोरी के मामले में आरोपी फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा को जेल भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी दिखाई और आरोपी को दबोच लिया। अभी उसके आकाओं के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अगस्त को अयोध्या आए थे। उन्होंने कहा था कि अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश की गई। भुगतान पाने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई। आरोपी पकड़ लिया गया है, आकाओं की तलाश हो रही है। इसके बाद कार्रवाई तेज हुई है। आरोपी शेखर शर्मा को हरियाणा से 19 अगस्त को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।मामले में अभी एडीए की जांच जारी है। एडीए के सचिव – सत्येंद्र सिंह के अनुसार पुलिस की विवेचना के आधार पर – आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई विभागीय अधिकारी व कर्मचारी की संलिप्तता मिली तो कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *