यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच जालौन सातसितंबर से शुरू हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं जिसके लेकर अध्यक्ष मंत्री का सर्वसम्मति से चुन लिया गया। नगर के भगतसिंह नगर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर गढ़ी पर बप्पा की प्रतिष्ठापना को लेकर गणेश सेवा समिति का निर्वाचन रविवार की देर शाम मंदिर पर आहूत आमसभा की बैठक में सर्वसम्मति से हो गया जिसमें हरिश्चंद्र तिवारी को अध्यक्ष और बीरू वर्मा को मंत्री पद की कमान मिली है। कार्यकारिणी के कुछ और पदों पर भी सर्वसम्मत निर्वाचन हुआ है लेकिन कई पदों पर अध्यक्ष मंत्री अपने हिसाब से नियुक्ति करेंगे। बैठक के दौरान ही महोत्सव को सानंद संपन्न कराने के लिए जिम्मेदारियां भी बांट दी गई हैं विराजमान मंदिर गणेश जी महाराज के सानिध्य एवं सुशील दूरवार मिरकू की अध्यक्षता में गणेश सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 7 सितंबर से प्रारंभ हो रहे गणपति महोत्सव को लेकर चर्चा हुई, साथ ही कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया कोषाध्यक्ष सुधीर सोनी चुने गये। मंच आचार्य की जिम्मेदारी बिष्णुकांत शास्त्री श्याम जी मिश्रा तथा पंडा गौरव सोनी को दी गई है। भागवत कथा के परीक्षित अरुण सोनी मीरा सोनी हुए इस दौरान राजीव यादव सतीश राठौर मृदुल दांतरे सूर्यदीप सोनी अमित सोनी,ऋषि झा अश्विनी सेठ आलोक सोनी शशांक नामदेव वैभव शुक्ला अजय सोनी आदि मौजूद रहे समिति के पदाधिकारी राहुल तिवारी ने बताया कि बुधबार को झंडा पूजा होंगी तथा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे