दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी बनने जा रही हैं उनके नाम लगी मोहर आम आदमी पार्टी ने लिया फैसला

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी बनने जा रही हैं। उनके नाम की चर्चा पहले से चल रही थी, अब उसी कड़ी में केजरीवाल ने उनके नाम पर मुहर भी लगा दी है। आतिशी वर्तमान सरकार में भी सबसे ज्यादा मंत्रालय संभाल रही थीं, ऐसे में अनुभव के लिहाज से उनका पलड़ा भारी माना जा रहा था। अब कई बड़े नामों को पछाड़कर उनकी ताजपोशी हो रही है, एक महिला चेहरे को आगे करने का काम किया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि रविवार को ही सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उनका तर्क था कि जब तक जनता उन्हें निर्दोष मान लेती, जब तक जनता उन्हें वोट देकर जिता नहीं देती, वे फिर सीएम कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। अब उनके उस इस्तीफे वाले दांव के बाद दिल्ली को आतिशी के रूप में नई मुख्यमंत्री मिलने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *