लखनऊ भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान सह प्रमुख नीरज सिंह ने किया कैंट क्षेत्र वासियों से आवाहन

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

भाजपा अवध क्षेत्र सदस्यता सह प्रमुख नीरज सिंह ने अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ आज कैंट विधानसभा के चंदन नगर क्षेत्र में और पूर्व विधानसभा मंडल 2 में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान दें। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास के आधार पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है जिसमें सहभागिता के लिए बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने निराला नगर में सरस्वती शिशु मंदिर की बूथ संख्या 192 पर सदस्यता अभियान चलाया। कैंट विधानसभा शिविर में पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू नानक चंद्र लखमानी, डॉ पुष्पा श्रीवास्तव, पूर्व विधानसभा में सदस्यता शिविर के दौरान राकेश गुप्ता और पार्षद राकेश मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *