प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9 बजे क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन करेंगे। नगर के एसआरपी इंटर कॉलेज में 14 से 16 अक्टूबर तक इसका आयोजन किया जाना है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी
प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर सीनियर पुरुष और महिला दोनों वर्गाें में किया जाएगा। एसआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं