यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
लालगंज पुलिस पर प्रेम प्रसंग के एक मामले में घर मे घुसकर गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी व मारपीट करने का आरोप लगा है। बिना महिला पुलिस के घर में घुसे सिपाहियों द्वारा गर्भवती बहन के साथ हुई मारपीट व दहशत से युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिया गया। जिसे गंभीर हालत में रायबरेली के जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है।
खबर है कि लालगंज के कटरा जेनेवा में शोभित नाम के युवक का किसी युवती से 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में लड़की पक्ष की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई तो आज 2 सिपाही आये और घर में बदसलूकी करने लगे।
पीड़ित गर्भवती महिला मोहिनी ने बताया कि वह 2 दिनों से एम्स में एडमिट थी। उसे डिलीवरी होनी है ।आज घर में दो पुलिस वाले आए थे। हमको गंदी-गंदी गाली देने लगे। पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह उसके पेट में लात मरेंगे तो जो बच्चा कल होना है वह अभी हो जाएगा। मुझे और मेरी माँ को मारा पीटा गया। दो सिपाही मोटरसाइकिल से आये थे। साथ में कोई महिला सिपाही नही थी। उसके बाद हमे गन्दी गन्दी गाली दे रहे थे। पुलिस की दहशत में मेरे भाई ने जहर खा लिया। लड़की के पक्ष के लोगों ने हमारे खिलाफ मामला दर्ज कराआ है। मेरे भाई को दो लोग जबरजस्ती ले गए थे।
अस्पताल में एडमिट शोभित की मां रामरानी ने कहा कि उनका लड़का दो दिन से लापता था। मेरे लड़के का मोबाइल भी बंद था। एप्लिकेशन थाने में दी गई थी। लड़की पक्ष के लोगों इस मामले में पुलिस में दबाव बनवाया। पुलिस हमारे घर आई और हमारे घर मे गर्भवती बेटी के साथ गाली गलौच व मारपीट करने लगी। रामरानी का कहना है कि मेरे बेटे को जबरजस्ती जहर दिया गया है।
इस मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि एक पेशेंट शोभित को सीएचसी लालगंज से अस्पताल लाया गया है। जहरीली वस्तु खाये जाने से उसकी हालत बिगड़ी है। उसे एडमिट कर लिया गया है। वही इस मामले में क्षेत्राधिकारी लालगंज अनिल कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की थोड़ी बहुत जानकारी है। वह किसी कार्य वर्ष क्षेत्र में नहीं थे। इस मामले की जानकारी लेकर इस पर कार्रवाई करने की बात उन्होंने कही है।