यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम पचीपुरा खुर्द के पास टैक्टर अनियंत्रित हो जाने के कारण टैक्टर चला रहे ब्यक्ति की पहिये से दबकर मौत हो गयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगर के मोहल्ला भगतसिंह नगर निबासी 46 वर्षीय राजा राम कुशवाहा बुधबार को ग्राम गेन्दौली निबासी राजू का टैक्टर लेकर ग्राम धौरपुर में एक खेत का समतलीकरण करने के लिए टैक्टर से जा रहा था जब उसका टैक्टर ग्राम पचीपुरा खुर्द के पास पहुँचा तो तेजगति होने के कारण टैक्टर अनियंत्रित हो गया और वह उछलकर नीचे आ गिरा जिससे उसका सिर टैक्टर के पीछे लगे सूफी से टकरा गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है पीड़ित पक्ष की ओर से यदि कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा