आपने अपने घरों को सजाने संवारने के लिए जमकर हो रही डिस्टेम्पर कलई रंग पेंट की विक्री,बाजार में दिखी रौनक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच(जालौन)- दिवाली पर्व को लेकर लोग अपने अपने घरों को चमकाने, सजाने-संवारने के लिए पेंट व भवन निर्माण सामग्री का बाजार भी सजकर तैयार है। दुकानों पर इस बार कलई चूना हिरमिगी एवं प्लास्टिक पेंट सबसे अधिक पसंद किया जा रहे है कीटाणुरोधी पेंट की भी मांग बनी हुई है। निर्माण सामग्री, रंग-पेंट व डिस्टेंपर की बिक्री बढ़ गई है नगर के बाजार में रौनक लौट आई है।
ज्यो ज्यो त्यौहार नजदीक आता जा रहा है बैसे ही बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है नगर के बाजारों में लगी दुकानें सामान से अटी पड़ी हैं सुबह से ही खरीदारी के लिए ग्राहकों का निकलना शुरू हो जाता है दोपहर से भीड़ बढ़ जाती है नगर के मियागंज रामगंज बाजार में सबसे अधिक दुकानें हार्डवेयर रंगाई पुताई आदि सामग्री बेचने बाले दुकानदारों की है इस समय कलई पेंट व डिस्टेंपर पुट्टी हिरमिगी के साथ भवन निर्माण सामग्री की भी जमकर खरीदारी हो रही है आमजन से लेकर प्रतिष्ठित लोगों तक घर, दुकान, कार्यालय व प्रतिष्ठानों को सजाने का कार्य करा रहे हैं लोग अपने अपने घरों को अच्छा और सुंदर सजाने में लगे दुकानदार वैभव अग्रबाल सौरभ मिश्रा निखिल गिरवासिया रुचित अग्रबाल आदि कहते है कि बाजार में रौनक लौट आयी है पिछले दो माह से बाजार सुन सान पड़ा था उनकी दुकानो पर ग्राहक ही नजर नही आते थे लेकिन अब लग रहा है त्यौहार पर सब अच्छा लगने लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *