महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालय की छात्रा इच्छा को बनाया गया एक दिन का खण्ड शिक्षा अधिकारी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

परिषदीय विद्यालयों में चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रा को खण्ड शिक्षा अधिकारी बनाकर बेसिक शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम सम्पादित कराए गए एक अन्य छात्रा ने विद्यालय के प्रधानचार्य के पद को संभाल कर पूरे समय विद्यालय के कामकाज को संभाले रखा।
बीआरसी केंद्र पर परिषदीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा इच्छा पाटकर को एक दिन के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी के पद पर बैठाया गया ततपश्चात बीआरसी में मौजूद शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें खण्ड शिक्षा अधिकारी के कर्तव्यों और दायित्वों को समझाया बीईओ बनी छात्रा इच्छा पाटकर ने विकास खण्ड में संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों की समीक्षा की और विधालयो में पठन पाठन के निर्देश भी दिए बीआरसी के पास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर में भी कक्षा 8 की छात्रा पूजा को प्रधानाध्यापक बनाया गया छात्रा ने विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर का अबलोकन किया और शिक्षकों से शिक्षा देने के तरीकों के बारे में जानकारी ली इस अवसर पर मौजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी अतुल सोनी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत यह कार्यक्रम चलाया गया है उन्होंने कहा कि लड़के व लडकिया समान है लड़कियां स्वयं को शिक्षित कर समाज के किसी भी क्षेत्र में सेवा प्रदान कर सकती है इस मौके पर फिरोज खान आशुतोष ऋषभ शालिनी श्रीवास्तव ऋषभ आदि मौजूद रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *