प्रवचन करने पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रा नंद सरस्वती महाराज

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली

विकासखंड अंतर्गत चल रही श्रीमद् भागवत कथा में एक दिवसीय प्रवचन करने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रा नंद सरस्वती महाराज पहुंचे, जगद्गुरु का प्रवचन सुनने लोगों का हुजूम उमर पड़ा।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट नेरथुवा में 23 तारीख से चल रही श्रीमद्भागवत कथा में एक दिवसीय प्रवचन के लिए जगतगुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का आगमन हुआ।जगत गुरु महाराज का पवन शुक्ला पूर्व प्रधान नेरथुवा के आवास हैदरगढ़ शुक्ला मार्किट में फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और जगतगुरु से शुक्ला परिवार सहित उपस्थित अन्य सभी सदस्यों ने महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात महाराज का प्रस्थान नेरथुवा गांव में एक दिवसीय प्रवचन के लिए हुआ। जहां एक दिवसीय प्रवचन के लिए पहुंचे जगतगुरु का पवन शुक्ला, मदन मुरारी मिश्रा व मंजू मिश्रा के द्वारा चरण पखार कर आरती व फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जगतगुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूति स्वामी नरेंद्र नंद सरस्वती का प्रवचन सुनने गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर जयकरन प्रसाद मिश्रा, परमानंद मिश्रा,विनोद मिश्रा,राजेश मिश्रा,हरिशंकर मिश्रा,अरुण मिश्रा,मनोज चंद्रप्रकाश सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *