यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
– झंडे वाले पार्क अमीनाबाद से ईदगाह ऐशबाग तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लखनऊ: नगर निगम के जोन-02 क्षेत्र में बारावफात के दृष्टिगत गुरुवार शाम को झंडे वाले पार्क अमीनाबाद से ईदगाह ऐशबाग तक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
*जुलूस मार्ग की कमियों को दूर कराने के लिए संबंधित विभागों को कराया अवगत*
निरीक्षण के दौरान बारावफात जुलूस से संबंधित जो भी कमियां सामने आईं, उन्हें तत्काल दूर कराने के लिए संबंधित विभागों को अवगत कराया गया। जुलूस मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद*
निरीक्षण के दौरान एडीसीपी श्री धनंजय कुशवाहा, जोनल अधिकारी जोन-02 श्री मनोज कुमार यादव, चौक थाना प्रभारी, बाजारखाला थाना प्रभारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-02, नगर अभियंता जोन-02, जलकल अभियंता जोन-02, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*गंदगी फैलाने वालों पर 14 चालान, ₹16 हजार वसूले*
निरीक्षण के साथ ही 296 टीम के सहयोग से रानी लक्ष्मीबाई हॉस्पिटल से ए-ब्लॉक तिराहा, राजाजीपुरम तक गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 चालान किए गए और ₹16,000 का शमन शुल्क वसूला गया।
*प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ 06 चालान, ₹9 हजार की कार्रवाई*
अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। कुल 06 चालान किए गए और ₹9,000 का शमन शुल्क वसूला गया।
*अतिक्रमण पर 03 चालान, ₹5 हजार वसूले*
सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस दौरान 03 चालान करते हुए ₹5,000 का शमन शुल्क वसूला गया। संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।