अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का सघन अभियान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– 25 से अधिक दुकानों व प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, ₹50,200 अर्थदंड वसूला

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण, गंदगी तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध गुरुवार को सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण एवं प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।

*सेक्टर-एच से रजनी खंड और तेलीबाग तक कार्रवाई*

जोन 8 सेक्टर-एच, रजनी खंड से तेलीबाग क्षेत्र तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 से अधिक दुकानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। गंदगी पाए जाने पर ₹49,200 तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर ₹1,000 का अर्थदंड लगाया गया। कुल ₹50,200 नगर निगम कोष में जमा कराया गया, जबकि 100 ग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई।

अभियान के दौरान जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार गाँधी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री मो० नईम, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री वीरभद्र सिंह, श्री सत्येन्द्रनाथ, श्रीमती मीरा राव सहित प्रवर्तन दल एवं 296 टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

*जोन-05 में दोनों पटरियों से हटाए गए अस्थायी अतिक्रमण, 07 ठेले, 03 गुमटी और 04 काउंटर हटाए गए*

नगर निगम जोन-05 क्षेत्र में आलमबाग चौराहे से एल०डी०ए० मार्केट, बालाजी ढाबा, आलमबाग बस अड्डा, टेढ़ी पुलिया होते हुए मवैया मेट्रो स्टेशन तक दोनों पटरियों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए अस्थायी अवैध अतिक्रमण ठेले, ठेलिया, खुमचा, गुमटी एवं काउंटर आदि हटाए गए।

अभियान के दौरान 07 ठेले, 03 गुमटी एवं 04 काउंटर हटाए गए। इसके साथ ही 01 तंदूर की भट्ठी, 01 लोहे की बेंच तथा 01 स्टील काउंटर जब्त किया गया। अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की स्पष्ट चेतावनी भी दी गई।

अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹2,500 शमन शुल्क वसूला गया। वहीं गंदगी एवं प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ कार्रवाई में ₹13,500 शमन शुल्क वसूल किया गया। जोन-05 में अभियान जोनल अधिकारी श्री विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान कर अधीक्षक श्री सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी श्रीमती प्रीती यादव, राजस्व निरीक्षक श्रीमती रूचि यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री सुभाष चौधरी, श्री प्रमोद गौतम, श्रीमती आकांक्षा गोस्वामी सहित प्रवर्तन दल (296) एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *