लखनऊ के चारबाग के आठ मेट्रो पिलर में लगी रोड लाइट नहीं जलती जिसके कारण रहता है अंधेरा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

दीपावली का त्यौहार करीब आ चुका है ! पर जिम्मेदारों के कानों पर जू नहीं रेंगती मेट्रो/नगर निगम के अफसरों के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश भी नाकाफी है ! संपूर्ण उत्तरप्रदेश में त्यौहार पर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिए जा चुके है ! लोक भवन /विधानसभा से मात्र 2 किलोमीटर पर चारबाग रोडवेज बस अड्डे पर स्थित पुलिस पिंक बूथ के सामने मेट्रो पिलर न.P-08/18,19,20,21,22,23,24 से लेकर शर्मा होटल वाली गली के सामने लगे पिलर न.Aऔर B में 6 माह से मेट्रो पिलर में लगी रोड लाइट बंद पड़ी है ! यहां 24 घंटे लाखों लोगों का आवागमन होता है ! फिर भी यहां सड़क पर अंधेरा पड़ा रहता है ! गाड़ियों की चकाचौंध रोशनी में पुरुष/महिलाएं,बच्चे,बुजुर्ग,विकलांग सड़क पार कर रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन तक लड़खड़ाते कदमों से आते जाते है आखिर कब इस सड़क के अच्छे दिन आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *