दुकानदारों को अगर कोई परेशानी हो तो तत्काल पुलिस की मदद लें त्योहार के मद्देनजर बाजारों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कस्बे के बाजारों में पैदल गश्त की, व्यापारियों से बात कर सुरक्षा का भरोसा दिया

कोंच जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने भ्रमण के दौरान कोंच कोतवाली का रुख कर दिया। आकस्मिक निरीक्षण में उन्होंने कोतवाली परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, आईजीआरएस और महिला हेल्प डेस्क को चेक किया एवं अभिलेखों को देख कर संबंधितों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। त्योहार के मद्देनजर उन्होंने कोतवाली पुलिस को बाजारों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों में पैदल गश्त कर दुकानदारों से बात की और उनकी दिक्कतें जानने की कोशिश की। बाद में उन्होंने दशहरा मैदान में सजे पटाखा बाजार का भी निरीक्षण किया और वहां की उम्दा व्यवस्थाओं को देख स्थानीय अधिकारियों की पीठ थपथपाई।
पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ दुर्गेश कुमार ने रविवार रात कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया और अधीनस्थों को गश्त पिकेट बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। तत्पश्चात आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली आदि के दृष्टिगत सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक कोंच अर्चना सिंह, कोतवाल अरुण कुमार राय एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बे के रामगंज, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, लवली चौराहा, सब्जी मंडी, वर्तन बाजार आदि में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और कहा, अगर किसी को कोई दिक्कत या परेशानी हो तो तत्काल पुलिस की मदद लें। बाद में पुलिस कप्तान ने शहर से बाहर दशहरा ग्राउंड में लगीं आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों से खासा ऐहतियात बरतने की बात कही सुरक्षा के सभी इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा। स्थानीय प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग और अग्निशमन के पर्याप्त उपाय लागू कराने के लिए सीओ और कोतवाल की तारीफ भी की। इस दौरान सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल अरुण कुमार राय, अतिरिक्त निरीक्षक लल्लू राम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिलाष मिश्रा, अविनाश पटेल, विपिन दुवे मनीष आदि रहे।

👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻👮🏻

*’भीड़भाड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन होगा, एनाउंसमेंट भी कराएंगे’*

_*कोंच।* एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि त्योहार पर होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए बाजारों की किलेबंदी की जाएगी। वाहनों को बाजार में घुसने से रोकने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की योजना स्थानीय पुलिस ने बनाई है जिसे सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। कोतवाली पुलिस को बता दिया गया है कि जिस व्यवस्था पर वह आगे बढ़ रहे हैं उसका अनाउंसमेंट भी कराएं ताकि इसकी पूर्व जानकारी लोगों को हो सके और वे व्यवस्था में सहयोग कर सकें। कोतवाली पुलिस को यह भी कहा गया है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो तत्काल काबड़ा कैश या कीमती सामान हो तो पुलिस सुरक्षा जरूर ले लें’*

कोंच पुलिस अधीक्षक का सबसे ज्यादा फोकस लोगों को हर तरह से सुरक्षित रखना है जिसका उल्लेख उन्होंने किया भी। कहा कि अगर कोई भारी कैश या मूल्यवान वस्तुएं लेकर जा रहा है तो उसे रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। वह सूचना देकर पुलिस का सहयोग ले सकता है। पुलिस उसे सुरक्षित उसके ठिकाने तक छोड़ कर आएगी। उन्होंने अधीनस्थों को यह भी निर्देश दिए हैं कि दुकानदारों और बाजार में खरीदारी करने आने वालों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसका खास ध्यान रखा जाए। एसपी ने बताया, स्थानीय पुलिस बल के अलावा बाहरी फोर्स, पीएसी के जवान भी तैनात किए जा रहे हैं, साथ ही सादा वर्दी में भी जवान बाजार में रहेंगे। पुलिस की टीमें लगातार गश्त करेंगीं, ज्वैलरी की दुकानों पर विशेष नजर रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *