खूंटे से छूटकर लापता हुईं भैंस पड़िया, पुलिस में शिकायत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच समीपस्थ ग्राम लौना में बाड़े में बंधे भैंस और उसकी पड़िया खूंटे से छूटकर कहीं लापता हो गई हैं। गुम हुए मवेशियों की कीमत करीब अस्सी हजार बताई गई है। भैंस की मालकिन ने पुलिस में शिकायत कर दोनों मवेशियों को बरामद कराने की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लौना निवासी रेखा पत्नी भगवान दास रजक ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 23 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे बाड़े में बंधे उसके भैंस और पड़िया किसी तरह छूटकर वहां से निकल गए और अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। उसके परिजनों ने तमाम गांवों में मवेशियों की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर लापता मवेशियों को बरामद कराने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *