यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
स्थानीय थाना क्षेत्र के हरदीटीकर गांव निवासी राम हजारी ने संपादक और उनके सहयोगियों पर झूठी खबरें प्रसारित कर परिवार को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है। राम हजारी ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि संपादक हीरेन्द्र टाइम्स राकेश चंद्र मिश्रा और उनकी सहयोगी संगीता पाल ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने और बदनाम करने का कार्य किया है।
पीड़ित ने बताया कि उनकी भतीजे वीरेन्द्र पाल की पत्नी संगीता पाल ने उन्हें छोड़कर संपादक राकेश चंद्र मिश्रा के साथ रहना शुरू कर दिया और अपने पति के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संगीता पाल और उनके सहयोगियों ने गैंगरेप का झूठा मामला दर्ज कर उनके परिवार की छवि धूमिल करने की कोशिश की। विवेचना में यह मामला झूठा पाया गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से झूठी खबरें प्रसारित कर रहे हैं।
राम हजारी ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने वीरेन्द्र पाल से 15,000 रुपये की रंगदारी वसूली और अब और धनराशि की मांग कर धमकी दे रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।