रायबरेली शिवगढ़ कांग्रेस नेताओं उसी ने संविधान दिवस के अवसर पर ली संविधान की शपथ वक्ताओं ने व्यक्त किए संविधान को लेकर अपने विचार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

आज 26 नवंबर को संविधान दिवस पर विधान सभा स्तरीय ब्लाक कांग्रेस कार्यालय शिवगढ़ पर आयोजित की गयी सर्वप्रथम संविधान कि प्रस्तावना कि सपथ दिलाने के साथ वक्ताओं ने संविधान पर विचार रखते हुए विधान सभा प्रभारी श्री रामखेलावन एडवोकेट ने कहा कि आजादी के बाद देश चलाने के लिए आज के दिन संविधान अंगीकार किया गया। संविधान में देश चलाने के नीति बनाई गयी तीन भागों में विभक्त किया कार्यपालिका, विधायिका, न्याय पालिका, सभी अंगों कि जिम्मेदारी नियत की गयी। राहुल गांधी जी के द्वारा जातिगत जनगणना कराकर जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी देने कि बात की जा रही है।
पराग प्रसाद रावत ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के अथक प्रयास से संविधान में दलित पिछड़े, सभी के लिए संविधान में व्यापक अधिकार अधिकार संरक्षण, मौलिक अधिकार निहित किये गये। छुआछूत पर रोक लगाने उलंघन पर कानूनी रूप से संरक्षित किया। संसद के दो तिहाई बहुमत से संसोधन का अधिकार संसद को दिया वर्तमान सरकार के द्वारा संविधान पर बहुमत के बल पर संविधान के बदलाव का कुत्सित प्रयास जारी हैं एवं संविधान का पालन ढीक से कार्यपालिका द्वारा नहीं किया जा रहा है।
श्री शिवकुमार सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान सभी देशवासियों को एकता अखंडता, धर्म निरपेक्षता सभी कि उन्नति स्वतंत्रता अभिव्यक्ति कि आजादी समान अवसर का अधिकार देता है।
श्री राम किशोर मौर्य ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को छुआ छूत के कारण स्कूल बैठने दिया जाता है बाहर बैठकर तमाम कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा ग्रहण किया आजादी के बाद संविधान बनाने कि जिम्मेदारी को बखूबी निर्वाहन किया विश्व में सबसे बेहतरीन संविधान बनाया।
उक्त अवसर पर श्री गंगाराम पासी , श्री अविनाश बाजपेई, श्रीमती ममता सिंह आदि ने विचार रखे।
उक्त कार्यक्रम में श्री दिनेश यादव, श्री अखिलेश शुक्ला प्रभारी ब्लाक महराज गंज , श्री भरत मिश्रा , श्री अंकुर जायसवाल नगर कांग्रेस कमेटी महराज गंज , संतोष शुक्ला,श्री अशीष त्रिवेदी अध्यक्ष नगर पंचायत शिवगढ़, श्री अश्विनी अवस्थी, श्री संतोष वर्मा, श्री सतीश सिंह श्री रामफेर चौधरी, दुर्गा बख्स सिंह, श्रीमती गीता रावत राजेश कनौजिया, नगर अध्यक्ष बछरावां, नारेन्द्र सिंह श्री संजय सिंह, श्री निर्मल त्रिवेदी, श्री रामू रावत , श्री शोभनाथ मौर्या,श्री चंद्रमोहन दीक्षित,श्री शिवशंकर अवस्थी, बृजेश गोस्वामी,तुलसीराम, अंकित त्रिवेदी,राम सजीवन रामदेव सहित ग्राम सभा अध्यक्ष कांग्रेस बूथ अध्यक्ष गणों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री गिरिजेश श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
संचालन ब्लाक अध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा ने किया।
पराग प्रसाद रावत
राष्ट्रीय महासचिव
अखिल भारतीय राजीव गांधी
विचार मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *