यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर में
उप संपादक संजय कुमार
अलीगढ़ देश के संविधान दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल ने अपने कार्यालय अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर देश के संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि हमारे देश का संविधान काफी अद्भुत है और उसके अंदर सभी धर्म व जातियों के अधिकारों का समावेश है, इसके साथ-साथ इसमें समाज में समता मूलक अवधारणा व देश की आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए भी विशेष प्रावधान है,इतना ही नहीं सही मायने में हमारे देश का संविधान देश के प्रत्येक नागरिक,धर्म व वर्ग का सम्मान करने वाला है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों मे प्रो. एम.लुक़मान खान,प्रो.शुजाउद्दीन,अरशद फ़ारूकी,सुनील कुमार जाटव,अजीत कुमार शर्मा,आफताब अहमद,पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल,शीलू चंदेल,अविनाश शर्मा,आनंद बघेल,फज़ीलत अली,गुड्डू डांगा और रोहित कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे