यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ नई दिल्ली एनडीएमसी केंद्रीय सभागार में सातवे फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पेफी) द्वारा नेशनल अवार्ड 2024 में धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को बेस्ट स्कूल फोर प्रोमोटिंग फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में डॉ.पी.एम. जोसेफ अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस दौरान प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने खेल प्रभारी प्रदीप रावत को स्कूल अवार्ड के लिए दिल्ली भेजा गया।प्रधानाचार्य रचना गुप्ता ने बताया देशभर से 29 शारीरिक शिक्षाक,खेल प्रशिक्षक,खेल विशेषज्ञ,एक स्कूल और एक टेक्निकल स्कूल को सम्मानित किया गया है।वहीं मुख्य अतिथि खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुनाल, पेफी के अध्यक्ष डॉ.ए.के.उप्पल,महासचिव पीयूष जैन,अवार्ड कमेटी के सचिव डॉ. चेतन कुमार ने धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सम्मानित किया।प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने कहा इस अवार्ड को प्राप्त कर उनके स्कूल ने अलीगढ़ और उत्तर प्रदेश का भी मान बढ़ाया है।प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा फिट इंडिया खेलो इंडिया सहित कई योजनाएं आज खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही हैं जिससे खिलाड़ियों को मेडल लाने का अधिक से अधिक मौका मिल रहा है।इसके अलावा खेल खिलाड़ी के बीच में शारीरिक शिक्षक एक अहम कड़ी है।प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन को हार्दिक बधाई और धन्यवाद व्यक्त किया।इस दौरान यहां पर प्रधानाचार्या रचना गुप्ता,हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वार्ष्णेय,खेल प्रभारी प्रदीप रावत,रजनीश जैन,गौरव राजपूत और लुबना शफीक ने प्रबंधक संजय कुमार गोयल को अवार्ड का मूमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान किया