अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में मारी जोरदार टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
क्षेत्र गुमावां पुलिस चौकी अंतर्गत बसंतपुर सकतपुर गांव के सामने जौनपुर ब्रांच की नहर पटरी पर ट्रैक्टर चालक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सूर्यभान सिंह पुत्र स्व कुंवर बहादुर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी बसंतपुर सकतपुर ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर अपने घर वापस आ रहे थे तभी जौनपुर ब्रांच नहर की पटरी पर ट्रैक्टर को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चालक को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ लाए जहां मौजूद चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *