उत्तर प्रदेश सरकार की नई पहल अब विदेशों में भी बिकेगा उत्तर प्रदेश का आलू,किसानों को होगा फायदा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

आलू उत्पादक क्षेत्र के किसानों की पहुंच जल्द ही विदेशी बाजार तक होगी। दरअसल केंद्र सरकार ने बतौर पायलट प्रोजेक्ट जिन सब्जियों और फलों को समुद्र के रास्ते निर्यात करने की योजना बनाई है, उसमें आलू भी शामिल है।उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है। यहां कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में आलू की दोहरी फसल ली जाती है। जाहिर है इस प्रोजेक्ट का सर्वाधिक लाभ भी यूपी के आलू की बुआई करने वाले किसानों को मिलेगा। समुद्र के जरिये निर्यात का सस्ता रास्ता खुलने से आलू की तेजी-मंदी ऐसी सुर्खियों पर भी काफी हद तक विराम लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *