भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा गोपाल सिसोदिया का अलीगढ़ में हुआ जोशीला स्वागत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

अलीगढ़ भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी एवं प्रथम बार अलीगढ़ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा गोपाल सिसोदिया का जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज के कार्यालय पर युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत कौशिक व्यापार जिलाध्यक्ष गौरव दुबे के नेतत्व में कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।वहीं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अलीगढ़ जिला टीम द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों की सराहना की और टीम को बधाई दी साथ ही सोनू सविता को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।वहीं जिला कार्यकारणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष व नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू सविता का 21 किलो फूल माला पहना कर स्वागत किया।इस दौरान यहां पर पुनीत शर्मा,कौशल सेंगर,दीपक अग्रवाल, मनोज कश्यप,भाजपा नेता आकाश गुप्ता,दीपक वर्मा,पंकज मिश्रा,अजय सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *