योगी आदित्य नाथ के सख्त निर्देश- बचने न पाए संभल हिंसा का एक भी उपद्रवी, उन्हीं से नुकसान की करें भरपाई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि संभल हिंसा का कोई भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई उन्हीं से की जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा के दौरान कहा कि संभल का एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। संभल की तरह किसी अन्य जिले में अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीएम ने अवैध अतिक्रमण, चेन स्नेचिंग और बाइक से स्टंटबाजी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीएम ने मुख्य सचिव, डीजीपी समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फील्ड में तैनात अधिकारियों से बात की। योगी ने खासकर गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ और संभल का नाम लेकर कहा कि किसी भी जिले में अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती है। जिन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे ठीक कराने का खर्च भी उन्हीं उपद्रवियों से वसूला जाए। अराजकता फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके पोस्टर लगाएं। जनता का सहयोग लें। सघन सर्च ऑपरेशन चलाएं। एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *